Pakistan: बलूचिस्तान में बड़ा हादसा, गहरे नाले में गिरी बस, 39 की मौत, कई लोग घायल

बलूचिस्तान के लास्बेला में यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस गहरे नाले में जा गिरी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई। इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

बलूचिस्तान के लास्बेला में यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस गहरे नाले में जा गिरी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई। इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बड़ा हादसा हो गया है। शनिवार देर रात को बलूचिस्तान के लास्बेला में यात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस गहरे नाले में गिर गई। यात्रियों से भरी यह बस कराची से क्वेटा जा रही थी। इस हादसे में 39 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इतना भीषण था कि नाले में गिरते ही बस में अचानक से आग लग गई।

इस हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्रीय सहायक कमिश्नर हमजा अंजुम नदीम ने बताया कि बस में 48 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं घायलों के पास के सिलिव अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी शवों को निकाल लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शनिवार देर रात हुआ। अंधेरे की वजह से पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। वहीं बचावकर्मियों की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आई है। हालांकि पुलिस की ओर से तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली कि इस हादसे के पीछे का क्या कारण था। पुलिस इस मामले की जांच में कर रही है।

calender
29 January 2023, 01:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो