score Card

Pakistan: कराची के समुद्र तट पर डूबे छह बच्चे, दो शव बरामद

पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में बीते 24 घंटों के दौरान दो अलग-अलग हादसों में करीब छह बच्चे अरब सागर में डूब गए। एक बचाव दल ने रविवार को यह जानकारी दी। संगठन के अनुसार, शनिवार को शहर के हॉक्स बे बीच पर दो किशोर डूब गए।

पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में बीते 24 घंटों के दौरान दो अलग-अलग हादसों में करीब छह बच्चे अरब सागर में डूब गए। एक बचाव दल ने रविवार को यह जानकारी दी। संगठन के अनुसार, शनिवार को शहर के हॉक्स बे बीच पर दो किशोर डूब गए। दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मनाने गए थे।

ईधी फाउंडेशन ने कहा कि घंटों के तलाशी अभियान के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। एक शव शनिवार शाम और दूसरा रविवार सुबह को मिला है। बचाव दल ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं हॉक्स बे स्थित टर्टल बीच के पास रविवार को तैराकी के दौरान चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। फाउंडेशन ने कहा कि दो शव मिले हैं, जबकि बाकी के दो शवों की तालाश की जा रही है। फाउंडेशन ने बताया कि सभी पीड़ित वहां पिकनिक मनाने गए थे।

calender
01 August 2022, 04:53 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag