अमेरिका के न्यू हैंपशायर में रिकॉर्ड ठंड, सर्द हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में कड़ाके की सर्दी और भारी बर्फबारी हो रही है। अमेरिका केक न्यू हैंपशायर में भीषण ठंड पड़ने के साथ पारा शून्य से काफी नीचे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं तेज रफ्तार से चल रही हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके अलावा रूस, कनाडा, ब्रिटेन समेत कई देशों में भारी बर्फबारी हो रही है।

calender
04 February 2023, 03:18 PM IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को न्यू हैम्पशायर में पारा लुढ़का है। यहां पारा माइनस 103 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया। नेशनल वेदर सर्विस ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार की शाम तक माउंट वाशिंगटन में हवा की ठंडक माइनस 103 डिग्री फारेनहाइट तक गिर गई। इसके बाद लोगों को घरों में रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, न्यू हैम्पशायर के व्हाइट माउंटेन की सबसे ऊंची चोटी माउंट वाशिंगटन 138 साल बाद शुक्रवार रात को सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा न्यू हैम्पशायर के माउंट वाशिंगटन चोटी पर शुक्रवार को 96 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।

नेशनल वेदर सर्विस की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार से पहले तीन बार हवा का तापमान माइनस 100 डिग्री फारेनहाइट दर्ज किया गया था। इसका मतलब है कि माउंट वाशिंगटन पर पहले से ही रिकॉर्ड को पार कर चुका था।

शुक्रवार को माउंट वाशिंगटन ऑब्जर्वेटरी ने के मुताबिक, इस समय हवा ही ठंडक चरम पर है और यह त्वचा के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। इसके बाद राज्य के अधिकारी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इसके लिए लोगों को पैदल यात्रा और बाहर न जाने की अपील कर रहे है।

calender
04 February 2023, 03:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो