score Card

Russia-Ukraine War: रूस को बड़ा झटका, एक दिन में मारे गए 1000 सैनिक

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 9 महीने से अधिक समय हो गया है। फिलहाल इस युद्ध को कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। इस युद्ध में रूस को बड़ा झटाका लगा है। यूक्रेन में पिछले 24 घंटे में रूस के एक हजार से अधिक सैनिक मारे जा चुके है।

मंगलवार को समाचार पत्र द सन ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में रूस के करीब एक हजार से अधिक सैनिक मारे जा चुके है। यह रूस के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका है।

रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी सैनिक लगातार रूसी सेना को पीछे धकेल रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने रूस के सैकड़ों सैनिकों का सफाया किया है। इससे पहले रविवार को यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के 950 सैनिकों को मार गिराया है। बता दें कि आठ महीने से अधिक समय से जारी इस युद्ध में रूस सबसे अधिक सैनिक मारे गए है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक यूक्रेन के साथ युद्ध में मरने वाले रूसी सैनिकों की कुल 71,200 तक पहुंच गई है। रविवार को यूक्रेन ने यह भी दावा किया कि उसने रूस के 52 बख्तरबंद वाहनों, 13 टैंकों और एक क्रूज मिसाइल को मार गिराया है। वहीं यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को रूसी की 44 क्रूज मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है।

calender
01 November 2022, 09:37 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag