score Card

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा-भारत का भविष्य बहुत अच्छा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दुनिया के उन नेताओं में से एक है जो अपने देश के हित में स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम है। इसके अलावा पुतिन ने कहा कि बेहतर भविष्य के साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की भूमिका बढ़ेगी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दुनिया के उन नेताओं में से एक है जो अपने देश के हित में स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम है। इसके अलावा पुतिन ने कहा कि बेहतर भविष्य के साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की भूमिका बढ़ेगी।

गुरूवार को मास्को में आयोजित वार्षिक वल्दाई परिचर्चा के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारत का भविष्य बहुत अच्छा है और वैश्विक मामलों में इसकी भूमिका बढ़ती जा रही है। इस दौरान पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन लोगों में से एक हैं जो अपने देश के हित में स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम हैं, चाहे कोई कितना सीमित करने का प्रयास करें।

पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है, इसके लिए हमने व्यापार की मात्रा बढ़ाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा है जो भारतीय कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिसके बाद हमने उर्वरकों में 7.6 गुना वृद्धि की है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ हमारे विशेष संबंध हैं। हमारे बीच कभी कोई मुश्किल मुद्दा नहीं रहा और हमने एक-दूसरे का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि यह संबंध भविष्य में भी जारी रहेगा। इसके अलावा पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ किया गया है। वे सच्चे देशभक्त हैं।

मेक इन इंडिया की सराहना करते हुए पुतिन ने कहा कि मेक इन इंडिया का उनका विचार आर्थिक और नैतिकता दोनों ही मायने रखता है। उन्होंने कहा कि इस बात पर गर्व किया जा सकता है कि भविष्य भारत का है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत ने अपने विकास में जबरदस्त प्रगति की है और लगभग 1.5 अरब लोगों के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ना प्रशंसनीय है।

calender
28 October 2022, 03:00 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag