अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, दस लोगों की मौत

अमेरिका के वर्जीनिया में चेसापीक वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी होने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने गोलीबारी करने वाले हमलावर को भी मार गिराया है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

अमेरिका के वर्जीनिया में चेसापीक वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी होने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने गोलीबारी करने वाले हमलावर को भी मार गिराया है।

वॉलमार्ट स्टोर में अज्ञात हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दस लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया।रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर वॉलमार्ट के आसपास के इलाके को सील करा दिया।

इससे पहले 20 नवंबर को कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें करीब पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 18 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया था कि रात 11ः57 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत क्लब में पहुंची और एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।

calender
23 November 2022, 01:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो