जाकिर नाइक पर भड़के केंद्रीय मंत्री, फीफा वर्ल्ड कप में बुलाए जाने का किया विरोध

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भगोड़े जाकिर नाइक को कतर बुलाए जाने का भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भारत इस मुद्दे को जरूर उठाएगा।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भगोड़े जाकिर नाइक को कतर बुलाए जाने का भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भारत इस मुद्दे को जरूर उठाएगा।

फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में भगोड़े जाकिर नाइक को बुलाए जाने का केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भारत इस मुद्दे को जरूर उठाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जाकिर नाइक मलेशियाई नागरिक है और उसे कहीं भी बुलाइए, लेकिन उस मंच पर बुलाने का क्या मतलब है जिसके बारे में उसे कोई जानकारी ही नहीं है।

बता दें कि भारत में जाकिर नाइक को भड़काऊ भाषण देने के कारण प्रतिबंधित कर उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी है। हालांकि, भगोड़ा जाकिर नाइक पिछले कई साल से देश से बाहर रहा है। कतर में आयोजित फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में उसे आमंत्रित किया गया। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है।

इसके अलावा भगोड़े जाकिर नाइक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है। वर्ष 2016 में भगोड़े जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने और नकारात्मक भावनाओं को फैलाने के आरोप लगे थे।

इसके बाद भारत ने जाकिर नाइक के संगठन को गैरकानूनी घोषित करते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद उसने भारत छोड़ मलेशिया में रहने का फैसला किया।

calender
22 November 2022, 03:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो