Vladimir Putin Arrest Warrant: पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर भड़का चीन, अंतर्राष्ट्रीय अदालत को दिया ये जवाब

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया हुआ है। कोर्ट का कहना है कि पुतिन ने यूक्रेन पर हमला कर कई तरह के अपराध किए हैं और उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। अब इस पर चीन का बयान सामने आया है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है। अरेस्ट वारंट जारी करते हुए आईसीसी ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन पर हमला कर कई तरह के अपराध किए है। रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने पर चीन ने आपत्ति जाहिर की है। सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि "अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय 'दोहरे मानकों' से दूर रहे और राष्ट्राध्यक्षों की प्रतिरक्षा का सम्मान करें।"

आपको बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए है। वहीं पुतिन के खिलाफ युद्ध अपराधों के आरोपों में गिरफ्तारी वारंट जारी होने का यूक्रेन, अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने स्वागत किया है, लेकिन चीन ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय के इस फैसले पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई है।

सोमवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के अरेस्ट वारंट का विरोध करते हुए कहा, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि 'अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय को एक उद्देश्यपूर्ण और निष्पक्ष रुख बनाए रखना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत अधिकार क्षेत्र से राष्ट्राध्यक्षों की प्रतिरक्षा का सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही राजनीतिकरण और दोहरे मानकों से बचने का आग्रह भी किया।'

बातचीत से हो रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान 

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि "यूक्रेन संघर्ष का समाधान केवल संवाद और बातचीत है।" चीन विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के रूस दौरे को लेकर भी बयान दिया है। वेनबिन ने कहा कि "शी सोमवार को मॉस्को पहुंचे, जहां वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत करेंगे। वहीं बीजिंग वापस लौटने से पहले एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।"

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुतिन के खिलाफ आईआईसी ने गिरफ्तारी वारंट यूक्रेन में किए गए बच्चों के अवैध निर्वासन के आरोप में जारी किया है। आईसीसी का कहना है कि पुतिन यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों से रूसी संघ में लोगों, खासकर बच्चों के अवैध ट्रांसफर के युद्ध अपराध के लिए कथित रूप से जिम्मेदार है। पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि पुतिन के खिलाफ आईसीसी का वारंट अभी शुरुआत है।

calender
20 March 2023, 07:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो