जेलेंस्की ने रूस से यूक्रेन का एक-एक हिस्सा वापस लेने का किया संकल्प

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने विश्व समुदाय से रूस को उसके आक्रमण रवैये के लिए दंडित करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने रूस के कब्जे से यूक्रेन का एक-एक हिस्सा वापस लेने का संकल्प लिया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने विश्व समुदाय से रूस को उसके आक्रमण रवैये के लिए दंडित करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने रूस के कब्जे से यूक्रेन का एक-एक हिस्सा वापस लेने का संकल्प लिया।

यूक्रेन के साथ करीब सात माह से जारी युद्ध में मिले झटकों के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को तीन लाख रिजर्व सैनिकों की आंशिक तैनाती की घोषणा की थी। पुतिन ने रूस की संप्रभुता के लिए इसे आवश्यक बताते हुए कहा कि पश्चिमी देश रूस को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में जेलेंस्की ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि यह घोषणा इस बात का सबूत है कि रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत करने को तैयार नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि हम देश के हर हिस्से में एक बार फिर यूक्रेन का झंडा फहराएंगे और जीत हमारी ही होगी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस की बातचीत की कोई भी पहल केवल चीजों को लटकाने का बहाना है और रूस की कार्रवाई उसके इरादे बता रही है। उन्होंने कहा कि वे बातचीत की बात करते हैं और अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की घोषणा भी करते हैं। वे वार्ता की बात करते हैं, लेकिन यूक्रेन नियंत्रित क्षेत्रों में छद्म जनमत संग्रह की घोषणा भी करते हैं।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से यहां ना पहुंचने और वीडियो के जरिए सभा को संबोधित करने की विशेष अनुमति ली है। उन्होंने कहा कि रूस ने अभी तक संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित नहीं किया है।

calender
22 September 2022, 05:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो