भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी ने रचा इतिहास, लगातार उछल रहे रिलायंस के शेयर

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के लिए एक एतिहासिक दिन है आज भारतीय शेयर बाजार ने काफी उंचाईयों को हासिल किया। 50 स्टॉक इंडेक्स वाले निफ्टी ने तो सोमवार को एक नया इतिहास रच दिया। 50 स्टॉक इंडेक्स वाला निफ्टी आज अपने अब तक के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया।

Vishal Rana
Vishal Rana

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के लिए एक एतिहासिक दिन है आज भारतीय शेयर बाजार ने काफी उंचाईयों को हासिल किया। 50 स्टॉक इंडेक्स वाले निफ्टी ने तो सोमवार को एक नया इतिहास रच दिया। 50 स्टॉक इंडेक्स वाला निफ्टी आज अपने अब तक के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया। सोमवार को निफ्टी ने 18,614 के आंकड़े को हासिल किया। वहीं सेंसेक्स की बात करें तो 62,700 तक पहुंच गया इसके अलावा निफ्टी 43,339.15 तक पहुंच गया।

कमजोर शुरुआत के बावजूद सोमवार को भारतीय शेयर मार्केट काफी हरी-भरी दिखी। शेयर बाजार की उंचाईयों को देखकर निवेशकों के चेहरे भी खिल उठे। बता दे, शेयर बाजार में यह तेजी 11 बजे के बाद देखने को मिली इससे पहले शेयर बाजार में ज्यादा तेजी नही आई थी। निफ्टी ने तो अपने ऑल टाइम हाई आंकड़े को हासिल किया इससे पहले निफ्टी का ऑल टाइम हाई आंकड़ा साल 2021 में 18,604 तक पहुंचा था।

आपको बता दे, आज ग्लोबल मार्केट में काफी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी मार्केट में भी गिरावट दर्ज की गई लेकिन फिर भी भारतीय बाजार में तेजी लगातार देखी गई। इसके अलावा लगातार तीसरे दिन भी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयरों में तेजी देखी गई। इसके अलावा नवंबर के महीने में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 31,630 करोड़ रुपये तक निवेश किया है जिसके चलते अब शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रहा है।

चीन में लगा लॉकडाउन बना ग्लोबल मार्केट में मंदी का कारण

चीन के कई बड़े शहरों में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया है जिसके चलते भारी मात्रा में लोगों ने सड़कों पर उतरकर सरकार और लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चलते एक बार फिर से चीन में आर्थिक गतिविधियों को तगड़ा झटका लगने वाला है जिसका एक नमूना आज ग्लोबल मार्केट में गिरावट के साथ देखने को मिला।

और पढ़ें............

घर बैठे बनवाए राशन कार्ड और पाए मुफ्त राशन

calender
28 November 2022, 04:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो