उत्पादन में कमी के चलते 10 फीसदी चढ़े Sugar Stocks

भारत एक कृषि प्रधान देश में और यहां चीनी का उत्पादन भारी मात्रा में होता है। लेकिन साल 2022 में चीनी के उत्पादन में कमी दर्ज की गई और यह कमी खराब मौसम के चलते प्रभावित हुई गन्ने की फसल के बाद है। जिसके चलते चीनी के एक्सपोर्ट में भी कमी आई लेकिन चीनी की कमी के चलते Sugar Stocks में लगभग 10 फीसदी तक की वृद्धि देखी गई है।

calender
06 December 2022, 06:45 PM IST

इसका सबसे ज्यादा फायदा उगर शुगर वर्क्स के शेयरों को मिला है जिसके शेयरों में मंगलवार को 9.8 फीसदी तक की तेजी देखी गई है। इसके शेयरों ने पिछले 52 हफ्तों के अपने सबसे उच्चतम स्तर को हासिल किया। शुरुआती कारोबार में उगर शुगर वर्क्स 99 रुपये पर खुला जो उसका अबतक उच्चतम स्तर है। इसके अलावा बजाज हिन्दुस्तान के शेयरों में भी उछाल देखा गया।

इसके शेयरों 6 फीसदी तक की तेजी आई। लगातार चढ़ते शुगर स्टॉक्स ने निवेशकों को 49 फीसदी तक रिटर्न दिया है जिससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे है। बता दे, इस बार मौसम अनुकूल होने के चलते चीनी गन्ने उत्पादन में गिरावट आई। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में गन्ने के उत्पादन में सबसे ज्यादा कमी आई।

बता दे, भारत दुनिया में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात करने वाला देश है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों राज्यों के किसानों ने इस साल गन्ने के उत्पादन में 15 से 35 फीसदी तक की कमी की। जिसका असर सीधे चीनी के उत्पागन पर देखने को मिला और इसके चलते ही चीनी का एक्सपोर्ट भी कम हुआ।

कुल मिलाकर चीनी उत्पादन में इस साल देश में 7 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई। लेकिन निवेशकों को उल्टा इसका फायदा ही हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में इस बार चीनी की उत्पादन 11.7 मिलियन टन रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें..............

Amazon वर्कर्स को बड़ा झटका! 20,000 कर्मचारियों की जा सकती हैं जॉब

calender
06 December 2022, 06:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो