Amazon वर्कर्स को बड़ा झटका! 20,000 कर्मचारियों की जा सकती हैं जॉब

अमेजन कंपनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रही हैं। माना जा रहा है कि अमेजन के हजारों वर्कर्स की नौकरी खतरे में हैं।

calender
06 December 2022, 05:56 PM IST

देश में अभी बड़ी-बड़ी कंपनियों का छंटनी का दौर खत्म नहीं हुआ हैं। ऐसे में अब पॉपुलर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन(Amazon) आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, पहले अमेजन 10,000 कर्मचारियों को कंपनी से निकालने वाली थी लेकिन अब दोगुने कर्मचारियों की नौकरी संकट में है। बताया जा रहा हैं कि अमेजन 10 हजार नहीं बल्कि 20,000 वर्कर्स को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

दरअसल, मेटा (Meta) और ट्विटर (Twitter) में बड़े पैमाने की छंटनी के बाद अब अमेजन कथित तौर पर हजारों कर्मचारियों की नौकरी में कटौती करने की योजना बना रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस छंटनी से सभी स्तर (स्तर 1 से स्तर 7 तक) के कर्मचारियों की जॉब पर असर पड़ेगा। इसमें उच्च पदों पर बैठे लोग भी शामिल है।

वहीं इस छंटनी की खबर सामने आने से अमेजन वर्कर्स के बीच डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि कंपनी की ओर से साफ हैं कि प्रभावित कर्मचारियों को 24 घंटे का नोटिस और सर्वेंस पे दिया जाएगा। अमेजन में इतनी बड़ी संख्या में नौकरी कटौती को लेकर अभी कोई वजह साफ नही हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना महामारी के दौरान ओवर-हायरिंग के चलते कर्मचारियों को निकालने की तैयारी चल रही है।

 

खबरें और भी हैं...

दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड ATM, निकल रहे सोने के सिक्के 

calender
06 December 2022, 05:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो