इकोनॉमिक्स के लिए तीन अर्थशास्त्रियों को मिला Nobel Prize

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज कराने वाले तीन अर्थशास्त्रियों को साल 2022 के नोबेल पुरस्कार से नवाजा जायेगा। इनमें रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया गया है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज कराने वाले तीन अर्थशास्त्रियों को साल 2022 के नोबेल पुरस्कार से नवाजा जायेगा। इनमें रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। इन तीनों दिग्गज अर्थशास्त्रियों को बैंकों और वित्तीय संकट पर उनके सराहनीय काम के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जायेगा।

नोबेल समिति ने पुरस्कार की घोषणा की है इस दौरान समिति ने कहा कि, तीनों अमेरिकी अर्थशास्त्रियों ने कई बार देश को वित्तीय संकट से उभारने में मदद की है। इनके इस सराहनीय योगदान को देखते हुए इनको नोबेल देने की घोषणा की गई है। बताते चले, पिछला साल अर्थशास्त्र के क्षेत्र में डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को नोबेल पुरस्कार दिया गया था। बताते चले 3 अक्टूबर से साल 2022 में नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुरू कर दी गई थी और अब ये साल 2022 की अंतिम नोबेल पुरस्कार की घोषणा है।

 

बता दे, सबसे पहले चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया था जो स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को निएंडरथल डीएनए पर उनके काम के लिए मिला था। 4 अक्टूबर को भौतिकी के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रुप से नोबेल पुरस्कार दिया गया था। वहीं 5 अक्टूबर को केमिस्ट्री के क्षेत्र में अमेरिकी कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी और के. बैरी शार्पलेस और डेनिश वैज्ञानिक मोर्टन मेल्डल को क्लिक रसायन विज्ञान पर उनके सराहनीय काम के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था। तो वही साहित्य के क्षेत्र में फ्रांसीसी लेखक एनी अर्नॉक्स को नोबेल दिया गया था।

 

और पढ़ें..........

दिवाली से पहले सोने, चांदी की कीमतों में आई गिरावट

calender
10 October 2022, 05:02 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag