हार्ट अटैक से Toyota Kirloskar के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का हुआ निधन

बुधवार को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड को बड़ा झटका लगा जब उसके वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर हार्ट अटैक से निधन हो गया। विक्रम किर्लोस्कर को भारत में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री का निष्ठावान कार्यकारी माना जाता था।

Vishal Rana
Vishal Rana

बुधवार को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड को बड़ा झटका लगा जब उसके वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर हार्ट अटैक से निधन हो गया। विक्रम किर्लोस्कर को भारत में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री का निष्ठावान कार्यकारी माना जाता था। जानकारी के मुताबिक उनको मंगलावर सुबह हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहा उनका निधन हो गया। टोयोटा इंडिया ने ट्वीट ने विक्रम किर्लोस्कर के निधन की जानकारी दी।

विक्रम किर्लोस्कर के बाद उनके परिवार में त्नी गीतांजलि किर्लोस्कर और बेटी मानसी किर्लोस्कर रह गए है। उनके निधन से टोयोटा इंडिया में शोक की लहर है। टोयोटा इंडिया ने ट्वीट करके लिखा कि, "टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का असमय निधन 29 नवंबर 2022 को हो गया है और इससे हम बेहद दुखी हैं इस शोक के समय में हम सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का आग्रह करते हैं हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं उनका अंतिम संस्कार 30 नवंबर 2022 को हेब्बल शमशान घाट में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।"

 

आपको बता दे, विक्रम किर्लोस्कर किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे इसके अलावा वे किर्लोस्कर समूह की चौथी पीढ़ी के मुखिया भी थे। उनको आखिरी बार 25 नवंबर 2022 को मुंबई में Toyota Innova HyCross के इवेंट में देखा गया था। इसके अलावा वे CII, SIAM और ARAI जैसी बड़ी कंपनियों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुकें थे।

 

विक्रम किर्लोस्कर के असमय निधन पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने भी ट्वीट करके दुख जताया उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "भारत में ऑटोमोटिव उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए किर्लोस्कर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह हमें अचानक छोड़कर चले गए हैं।"

 

ये खबर भी पढ़ें.................

AIR INDIA का Vistara के साथ होगा विलय, बनेगी देश की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनी

calender
30 November 2022, 12:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो