शो में मलाइका ने बताया अर्जुन कपूर संग रिश्ते को लेकर की गयी बातों से कैसे डील करती है

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर दोनों के प्यार के चर्चे काफी सुर्ख़ियों में रहते है। वहीँ मूविंग इन विद मलाइका शो के फर्स्ट एपिसोड में अपने और अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर बातें शेयर की। साथ ही उन्होने ये भी शेयर किया की कैसे वह अपने से छोटी उम्र के लड़के के साथ रिलेशन में रहकर किन - किन बातों से डील करती है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर दोनों के प्यार के चर्चे काफी सुर्ख़ियों में रहते है। वहीँ मूविंग इन विद मलाइका शो के फर्स्ट एपिसोड में अपने और अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर बातें शेयर की। साथ ही उन्होने ये भी शेयर किया की कैसे वह अपने से छोटी उम्र के लड़के के साथ रिलेशन में रहकर किन - किन बातों से डील करती है।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मलाइका का शो मूविंग विद मलाइका का पहला एपिसोड स्ट्रीम हो चूका है। जहाँ मलाइका अपने और अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते के बारे में फराह खान से बातें शेयर की। वह बताती है की उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन उन्हें बहुत खुश रखते है और हर चीज़ में उनको पूरी तरह से स्पोर्ट भी करते है। इस शो के लिए उनके बेटे अरहान खान ने उनका स्पोर्ट किया। वहीँ अर्जुन ने भी साथ दिया, अर्जुन बताते है की मुझे मलाइका के साथ टाइम स्पेंड करना बेहद ही पसंद है।

लोगों की बातों से कैसे डील करती है

मलाइका शो में मलाइका फराह को बताती है, की अर्जुन कपूर के साथ मेरे रिलेशन को लेकर कहीं जाने वाली बातों से वह किस तरह से डील करती है। वह बताती है की लोग उनको अपने से छोटे शख्स के साथ रिलेशन में रहने को लेकर काफी कुछ कहते है। जिन बातों का सामना उनको रोज़ाना करना पड़ता है। लोग उनको कहते है 'तुम यह क्या कर रही हो मलाइका तुम्हारा दिमाग ठीक तो है'।

लोग उनको अक्सर यह कहते रहता है की तुम तो उससे उम्र में काफी बड़ी हो। इस पर मलाइका कहती हैं की हमारे समाज में जब कोई मर्द अपने से 20 या 30 साल छोटी लड़की से शादी करता है तो उसको राजा की तरह ट्रीट किया जाता है। वही अगर कोई औरत अपने से किसी छोटे लड़के को डेट करे तो लोग उसको माँ -बेटे की जोड़ी , कगूर और न जाने क्या- क्या नहीं कहने लगते। यह बातें मुझे रोज़ कही जाती है, यही नहीं बाहरवालों से ज़्यादा मुझे यह बातें अपनों ने कही है। जिसको सुन कर मुझे काफी ठेस पहुँचती है।

ये भी पढ़ें......

माधुरी दीक्षित ने किया 'मेरा दिल ये पुकारे आजा ' गाने पर वायरल गर्ल के डांस को कॉपी

calender
06 December 2022, 12:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो