असम: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के पैर धोए

असम में भाजपा के प्रदेश कार्यालय का उद्धाटन किया गया है। इस मौके पर असम सीएम हेमंत विस्वा शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकार्ता के पैर धोए और उनका आशीर्वाद लिया।

Suman Saurabh
Edited By: Suman Saurabh

गुवाहाटी: असम में भाजपा के प्रदेश कार्यालय का उद्धाटन किया गया है। इस मौके पर असम सीएम हेमंत विस्वा शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकार्ता के पैर धोए और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने इस तस्वीर को ट्वीटर पर पोस्ट कर लिखा कि वरिष्ठों के प्रति सम्मान दिखाना, भारतीय संस्कृति का एक लोकाचार, हमारी पार्टी की परंपरा की आधारशिला है। हमारे सम्मानित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों के पैर धोने के लिए सम्मानित किया गया जिनके अपार योगदान ने असम में शुरुआती चरण में हमारी पार्टी के आधार को मजबूत करने में मदद की। बता दें कि उद्धाटन के इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नए भवन की सौगात दी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि " पूरे देश में भाजपा ने 512 कार्यालय बनाने की प्रस्तावना रखी, जिसमें से 236 कार्यालयों का निर्माण हो चुका है और 154 कार्यालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। आने वाले दिनों में पूरे देश सहित असम और नॉर्थ ईस्ट में भी भाजपा का भव्य कार्यालय होगा। यहां कार्य का रेखांकन होता है, यहीं पर भाजपा पूरे नॉर्थ ईस्ट की और असम के विकास की योजनाएं बनती हैं।"

और पढ़े... शाह का असम दौरा: आखिर गृहमंत्री शाह ने क्यों कहा असम की गलियां सूनी है इंदिरा गांधी..... है

शाह ने कार्यकर्ताओं के संबोधन में कहा "मुझे आज बहुत हर्ष है कि 2014 से लेकर 2022 के अल्प काल में आज पूरा नॉर्थ ईस्ट और हमारा असम विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए ये सौभाग्य का विषय है कि नॉर्थ ईस्ट का विकास और नॉर्थ ईस्ट में भाजपा का विकास दोनों एक साथ चले हैं।भाजपा के कार्यकर्ता के लिए कार्यालय कोई भवन नहीं होता है, कार्यालय भावनाओं का एक पुलिंदा होता है।"

calender
08 October 2022, 01:24 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag