मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत, एक मासूम घायल

हादसा रायगढ़ के मानगांव में सुबह 5 बजे के करीब हुआ। ट्रक ने इको कार को टक्कर मारने से हादसा हुआ। हादसे के समय सवार 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

गुरुवार की सुबह मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण लड़क हादसा हो गया है। ये हादसा रायगढ़ के मानगांव में सुबह 5 बजे के करीब हुआ। ट्रक ने इको कार को टक्कर मारने से हादसा हुआ। हादसे के समय सवार 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

सूचना मिलने पर गोरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। इस सड़क एक्सीडेंट में 4 साल का मासूम भी शामिल है जो गंभीर रूप से घायल हो चुका है। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर इस बच्चे को बचाया है।

कार की हुई क्षतिग्रस्त

पुलिस के मुताबिक ट्रक उलटी तरफ से आ रहा था। जिसके कारण इको कार के सामने अचानक ट्रक का गया और दोनों की टक्कर होने के कारण ये हादसा हुआ। एक्सीडेंट में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे को देख आसपास मौजूद लोग दौड़े चले आए और पूरी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस का बयान

पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने हादसे को लेकर कहा कि पीड़ित सभी रिश्तेदार वैन में रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। जैसे ही हमें सूचना मिली पुलिट टीम घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने ने कहा कि मरने वालों में एक 4 साल बच्ची, 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।

मासूम को अस्पताल में कराया गया एडमिट

पुलिस ने बताया कि हादसे में 4 वर्ष की बच्ची भी शामिल है जिसे बहुत चोट आई है स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचा लिया गया लेकिन उसकी हालत इतनी गंभीर है कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि बच्ची को मानगांव के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: जबलपुर में सीओडी डिपो में पदस्थ लांस नायक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

calender
19 January 2023, 10:13 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो