PM मोदी ने कर्नाटक में कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर, बोले- ये 25 साल देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अमृतकाल है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यादगिरि में कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यादगिरि में कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यादगिरि जिले में नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन किया साथ ही उन्होंने ग्रीनफील्ड राजमार्ग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने कहा कि दोस्तो आपका आशीर्वाद ही हमारी ताकत है। यादगिरि का एक महान इतिहास है, और इसमें अद्भुत स्मारक हैं और समृद्ध संस्कृति और परंपराएं हैं। इस जगह पर राजा वेंकटप्पा नायक का महान शासन इतिहास में एक अद्भुत निशान छोड़ गया है। मैं यादगिरि की ऐतिहासिक और विरासत भूमि को नमन करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण से कलबुर्गी, यादगिरी और विजयपुर जिलों के लाखों किसानों को सीधे लाभ मिलने वाला है। सूरत-चेन्नई आर्थिक कॉरिडोर का जो हिस्सा कर्नाटक में पड़ता है उसका भी आज काम शुरू हुआ है। जिस प्रकार उत्तर कर्नाटक के विकास के लिए तेजी से काम हो रहा है वो सराहनीय है। अब देश अगले 25 वर्षों के नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा है। ये 25 साल देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अमृतकाल है, प्रत्येक राज्य के लिए अमृतकाल है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि सूरत-चेन्नई इकोनॉमी कॉरिडोर का हिस्सा जो कर्नाटक में पड़ता है, उस पर भी आज काम शुरू हुआ है।  इससे यादगिर, रायचूर और कलबुर्गी सहित इस पूरे क्षेत्र में 'ईज ऑफ डूइंग' भी बढ़ेगी और रोजगारों को बल मिलेगा।  विकास के इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए कर्नाटक के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। आजादी के 'अमृतकाल' में हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। भारत विकसित तब हो सकता है, जब देश का हर नागरिक, हर परिवार, हर राज्य इस अभियान से जुड़े।

पीएम मोदी ने कहा कि अमृतकाल में हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। भारत विकसित तब हो सकता है जब देश का हर नागरिक, हर परिवार, हर राज्य इस अभियान से जुड़े, जब खेत में काम करने वाला किसान हो या फिर उद्योगों में काम करने वाला श्रमिक का जीवन बेहतर हो। हमारी सरकार ने यादगिरि सहित देश के 100 से अधिक ऐसे जिलों में आकांक्षी जिला कार्यक्रम शुरु किया। हमने इन जिलों में सुशासन पर बल दिया और विकास के हर पैमाने पर काम शुरू किया। डबल इंजन सरकार कैसे काम कर रही है, इसका बेहतरीन उदाहरण हर घर जल अभियान में दिखता है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में दशकों तक करोड़ो छोटे किसान भी हर  सुख-सुविधा से वंचित रहे, सरकारी नीतियों में उनका ध्यान तक नहीं रखा गया। आज यही छोटा किसान देश की कृषि नीति की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। 3.5 साल पहले जब जल जीवन मिशन शुरू हुआ था, तब 18 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से केवल 3 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास नल कनेक्शन था। आज देश में लगभग 11 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल मिल रहा है।

सोर्स- ट्विटर

इसे भी पढ़े...........

पीएम मोदी का आज महाराष्ट्र और कर्नाटक का दौरा, दोनो राज्यों को मिलेगी करोड़ों के प्रोजेक्ट्स की सौगात

calender
19 January 2023, 12:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो