जल विजन 2047 पर बोले पीएम मोदी, कहा- ये अमृत यात्रा का एक महत्वपूर्ण आयाम है
जल विजन 2024 विषय पर आज यानी 5 जनवरी से दो दिवसीय प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत जल सुरक्षा में अभूतपूर्ण काम कर रहा है और अभूतपूर्ण निवेश भी कर रहा है। जल संरक्षण के लिए राज्यों के प्रयास देश के सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में बहुत सहायक होंगे।
.jpg)
प्रधानमंत्री मोदी ने आज जल विजन 2024 मुद्दे पर महत्वपूर्ण बात की। दो दिवसीय प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत जल सुरक्षा में अभूतपूर्ण काम कर रहा है और अभूतपूर्ण निवेश भी कर रहा है। जल संरक्षण के लिए राज्यों के प्रयास देश के सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में बहुत सहायक होंगे।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जियो मैपिंग और जियो सेंसिंग जैसी तकनीक जल संरक्षण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कई राज्यों ने इसमें अच्छा काम किया है और कई राज्य इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जल संरक्षण के लिए केंद्र ने अटल भू-जल संरक्षण योजना की शुरुआत की है। जल संरक्षण के लिए जन भागीदारी की सोच को जनता के मन में जगाना है। हम इस दिशा में जितना ज़्यादा प्रयास करेंगे उतना ही अधिक प्रभाव पैदा होगा। देश हर जिले में 75 अमृत सरोवर बना रहा है और अब तक 25,000 अमृत सरोवर बन भी चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने इस बजट में सर्कुलर इकोनॉमी पर काफी जोर दिया है। जल संरक्षण के क्षेत्र में भी सर्कुलर इकोनॉमी की बड़ी भूमिका है। जब ट्रीटेड जल को पुन: उपयोग किया जाता है, ताजा जल को संरक्षण किया जाता है तो उससे पूरे इकोसिस्टम को बहुत लाभ होता है।
इसे भी पढ़े..............
हल्द्वानी अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट पर निगाहें, क्या घर टूटेंगे या मिलेगा इंसाफ?


