Hockey World Cup 2023 के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी की तस्वीर आई सामने, फैंस को आई काफी पसंद

शुक्रवार को हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज ओडिशा में होने जा रहा है। वहीं उससे पहले टीम इंडिया की नई जर्सी की तस्वीरें सामने आई है। टीम इंडिया की नई जर्सी की तस्वीरों को हॉकी टीम इंडिया के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

Hockey World Cup 2023: शुक्रवार को हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज ओडिशा में होने जा रहा है। वहीं उससे पहले टीम इंडिया की नई जर्सी की तस्वीरें सामने आई है। टीम इंडिया की नई जर्सी की तस्वीरों को हॉकी टीम इंडिया के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपने ट्विटर हैंडल पर मनप्रीत सिंह ने दो तस्वीरें शेयर की है जिसमें उन्होंने एक तस्वीर में टीम इंडिया की नई जर्सी को दिखाया।

फैंस को टीम इंडिया की नई जर्सी काफी पसंद आ रही है और सब फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं इन तस्वीरों पर दे रहे है। बता दे, शुक्रवार को भुवनेश्वर में अर्जेंटीना और साउथ अफ्रीका के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का पहला मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले ही दिन चार मैच खेले जाएंगे। वहीं 13 जनवरी को भारतीय टीम हॉकी विश्व कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

 

भारत का पहला मुकाबला स्पेन के साथ होगा। जिसके लिए टीम इंडिया अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। हॉकी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम पूल-डी में है और पहले मैच में उनका सामना स्पेन से होगा दोनों ही टीमों के बीच काफी रोमांचक जंग देखने को मिलेगी।

अगर अभी तक दोनों टीमों का एक-दूसरे खिलाफ विनिंग प्रतिशत देखे तो भारतीय टीम का पलड़ा स्पेन पर काफी भारी है। भारत ने स्पेन के खिलाफ 43.33 फीसदी मैच जीते है इसके अलावा स्पेन ने भारत के खिलाफ 36.67 फीसदी मैच जीते है।

ये खबर भी पढ़ें..............

अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया नहीं खेलेगी वनडे सीरीज, तालिबान है बड़ी वजह

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag