IPL मिनी ऑक्शन: 23 दिसंबर को लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

: साल 2023 के आईपीएल के लिए 23 दिसंबर को खिलाड़ियों की बोली लगने जा रही है। फिलहाल देश और दुनियाभर में टी20 विश्व कप 2022 क्रेज चल रहा हैं। उसके बाद फिर सबकी निगाहें आईपीएल के आगामी सीजन के लिए होने वाली खिलाड़ियों की बोली पर होगी।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

IPL 2023: साल 2023 के आईपीएल के लिए 23 दिसंबर को खिलाड़ियों की बोली लगने जा रही है। फिलहाल देश और दुनियाभर में टी20 विश्व कप 2022 क्रेज चल रहा हैं। उसके बाद फिर सबकी निगाहें आईपीएल के आगामी सीजन के लिए होने वाली खिलाड़ियों की बोली पर होगी। बता दे, टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल के बाद 15 नवंबर तक सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को अपने-अपने खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेल लिस्ट देनी है।

जानकारी के अनुसार कोच्चि में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और इस बार का आईपीएल भारत में ही होगा। वहीं, इस बार सभी फ्रेंचाइजियों के पास उनके पर्स में बचे पैसों के अलावा 5 करोड़ रुपये और अलग से लगाकर खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति दी गई है। जानकारी के मुताबिक आईपीएल ऑक्शन पहले इस्तांबुल में होने वाला था लेकिन बाद में इसको चेंज कर दिया गया और अब यह भारत में ही होगा।

15 नवंबर तक सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी लिस्ट जमा कर देगी। जिसके बाद साफ हो जाएगा की इस बार फिर से किस टीम को अपने किस खिलाड़ी पर ज्यादा विश्वास हैं या इस बार टीम अपने किस खिलाड़ी को टीम से बाहर करेगी और किस नए खिलाड़ी को टीम में शामिल करेंगी।

इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि इस उनका पसंदीदा खिलाड़ी किस टीम से खेलेगा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस अपनी टीमों में ज्यादा बदलाव नहीं करेंगी।

और पढ़ें...........

ICC T20 Rankings में सूर्यकुमार यादव की बादशाहत कायम

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag