भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनी पीटी उषा

भारतीय ओलिंपिक संघ (Indian Olympic Association) को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। पीटी उषा (PT Usha) ने 58 साल की उम्र में इस पद को हासिल करके इतिहस रच दिया है वे भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनी है। बता दे, पीटी उषा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई है उनके सामने इस पद के लिए किसी ओर ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था।

Vishal Rana
Vishal Rana

भारतीय ओलिंपिक संघ (Indian Olympic Association) को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। पीटी उषा (PT Usha) ने 58 साल की उम्र में इस पद को हासिल करके इतिहस रच दिया है वे भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनी है। बता दे, पीटी उषा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई है उनके सामने इस पद के लिए किसी ओर ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था। रविवार को उन्होंने इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया था जिसके बाद आज भारतीय ओलंपिक संघ ने उनके नए अध्यक्ष बनने की घोषणा की।

साल 1984 के ओलंपिक खेलों में 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में पीटी उषा ने चौथा स्थान हासिल किया। जो आज तक कोई महिला एथलीट ओलंपिक में नहीं कर पाई थी। इसके अलावा पीटी उषा ने एशियाई खेलों में भारत के लिए कई स्वर्ण पदक जीते है। ऐसे में अब पीटी उषा का भारतीय ओलिंपिक संघ की नई अध्यक्ष बनना एक खास उपलब्धि है। भारत की महान एथलीट पीटी उषा ने देश से लेकर विदशों तक भारत का गौरव बढ़ाया है।

भारत को एशियन गेम्स में पीटी उषा ने कई गोल्ड मेडल दिलाये है लेकिन रेस ट्रैक से बाहर अब वे एक और खास मुकाम को हासिल करने वाली है। बता दे, इसी साल जुलाई में उनको राज्यसभा के लिए मनोनित किया गया था। पीटी उषा के अलावा अन्य एथलीटो ने अलग-अलग पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। जिसमें पहलवान योगेश्वर दत्त, निशानेबाज गगन नारंग का भी नाम है।

खेल संघों में कई बड़े और पूर्व खिलाड़ी अध्यक्ष पदों पर मौजूद है जिसके बाद अब पीटी ऊषा का भी नाम इसमे जुड़ गया है। पीटी उषा को भारतीय संघ का नया अध्यक्ष चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने बधाई देते कहा कि, "मैं अपने देश के सभी स्पोर्टिंग हीरोज को भी आईओए पदाधिकारी बनने पर बधाई देता हूं।"

calender
28 November 2022, 07:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो