अंडर-19 महिला विश्व कप में कौन है टीम की कप्तान, किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

अंडर-19 महिला विश्व कप का आगाज साल 2023 में साउथ अफ्रीका की धरती पर होगा जिसके लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। बता दे, महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी लगातार नए-नए टूर्नामेंट का आगाज कर रही है। वहीं अब पहली बार अंडर-19 महिला विश्व कप खेला जाएगा। 15 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेनी वाली है।

Vishal Rana
Vishal Rana

अंडर-19 महिला विश्व कप का आगाज साल 2023 में साउथ अफ्रीका की धरती पर होगा जिसके लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। बता दे, महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी लगातार नए-नए टूर्नामेंट का आगाज कर रही है। वहीं अब पहली बार अंडर-19 महिला विश्व कप खेला जाएगा। 15 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेनी वाली है।

यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी तक खेला जाएगा। जिसके लिए आज बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बता दे, इस विश्व कप में शैफाली वर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करती दिखेंगी। शैफाली काफी समय से टीम इंडिया से जुड़ी और सलामी बल्लेबाज और एक स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाती है। शैफाली अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है।

शैफाली के अलावा ऋचा घोष को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। ऋचा ने भी भारतीय महिला टीम में अपना अहम योगदान दिया है और कई अहम पारियां खेली है जिसके लिए उनको यब खास उपाधि दी गई है। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने एक बयान में कहा, "अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम का चयन किया है।"

बता दे, भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व कप 2023 में ग्रुप डी में रखा गया है। इस ग्रुप में टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड भी होंगी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि टीम का नया कप्तान बनने पर शैफाली कैसे टीम को आगे लेकर चलेगी।

पहली बार हो रहे अंडर-19 महिला विश्व कप के लिए टीम इंडिया इस प्रकार होगी.................

शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव , मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी, शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

ये खबर भी पढ़ें..............

IND vs BAN: भारतीय टीम की फील्डिंग से नाराज दिनेश कार्तिक, कही बड़ी बात

calender
05 December 2022, 04:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो