श्रद्धा मर्डर जैसी एक और घटना दिल्ली में आई सामने, सौतेले बेटे ने बाप के किये टुकड़े

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस की गुत्थी अभी तक सुलझी नही कि एक और ऐसा ही मामला सामने आया। पूरा मामला पांडव नगर का है जहां एक युवक का अपने सौतेले बेटे की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। जिसका पता चलने पर सौतेले बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर उसकी हत्या की और शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके फ्रिज में रखे।

Vishal Rana
Vishal Rana

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस की गुत्थी अभी तक सुलझी नही कि एक और ऐसा ही मामला सामने आया। पूरा मामला पांडव नगर का है जहां एक युवक का अपने सौतेले बेटे की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। जिसका पता चलने पर सौतेले बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर उसकी हत्या की और शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके फ्रिज में रखे। जिसके बाद युवक उन शरीर के टुकड़ों को ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग ईलाकों मे रोजाना फेंकने लगा।

हालांकि अब ये दोनों मां-बेटे पुलिस की गिरफ्त में है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी दीपक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि, उसके सौतेले बाप ने चार-पांच शादियां ओर कर रखी थी और वह उसकी पत्नी पर भी गंदी नजर डाला करता था। इन सब बातों की जानकारी उसने अपनी मां को दी जिसके बाद दोनों ने मिलकर शख्स को नशे की गोलियां दी। जब युवक नशे में हो गया तो दोनों मिलकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों मां-बेटे ने मिलकर शरीर के टुकड़े किये और फ्रिज में रखे। जिसके बाद ये दोनों रोजाना थोड़े-थोड़े टुकड़े अलग-अलग ईलाकों में फेंकने लगे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी दीपक ने बताया कि वह नशे की हालत में शरीर के टुकड़े किया करता था। वहीं दिल्ली पुलिस को मृतक युवक के शरीर के कुछ टुकड़े 30 मई को मिले। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया और इसकी तह तक पहुंची। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस के हाथों उन इलाकों की सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी जहां दीपक शरीर के टुकड़े फेंका करता था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच ओर तेज की।

आरोपी मां-बेटे तक पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया वहीं पुलिस ने उस फ्रिज को भी बरामद किया जिसमें मृतक के शरीर के टुकड़े रखे गए थे। पुलिस काफी दिनों से इस मामले की छानबीन कर रही थी। जिसमें अब पुलिस को सफलता हासिल हुई है। कुछ दिनों से दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस काफी सुर्खियों में है ऐसे में लगातार दूसरा ऐसा मामला सामने आने से दिल्ली के लोगों में दहशत का माहौल भी है।

और पढ़ें................

UP: शादी से किया इंकार...तो सिरफिरे आशिक ने दी टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी

calender
28 November 2022, 01:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो