MCD जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दी दिल्लीवासियों को बधाई

दिल्ली एमसीडी के 250 वार्डो की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत भी हासिल हो गया है। आप ने 134, भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की। इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप कार्यालय पहुंचे।

Vishal Rana
Vishal Rana

Delhi MCD Result 2022: दिल्ली एमसीडी के 250 वार्डो की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत भी हासिल हो गया है। आप ने 134, भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की। इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप कार्यालय पहुंचे। जहां सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों का धन्यवाद किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, "मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं।"

इसके अलावा मनीष सिसोदिया भी आप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि, "दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।"

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि, "मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है। आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है। जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा।"

ये खबर भी पढ़ें..............

MCD Results 2022: MCD मे AAP की जीत, 15 साल बाद बीजेपी को किया बाहर

calender
07 December 2022, 03:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो