MCD Results 2022: MCD मे AAP की जीत, 15 साल बाद बीजेपी को किया बाहर

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की मतगणना जारी है। आपको बता दे कि दिल्ली में 4 दिसंबर को 50% मतदान हुआ था जिसका परिणाम आज आने वाला है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच लगातार काटे की टक्कर चल रही है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Delhi MCD Results: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहरा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना जादू दिखाया। बीते 4 दिंसबर को एमसीडी का चुनाव हुआ था जिसमें आप की सरकार ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर ली है। इस चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। अब दिल्ली नगर निगम में जीते हुए पार्षद मेयर का चुनाव करेंगे।

MCD चुनाव की मतगणना समाप्त हुई। MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं।

AAP ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया। जिसके मद्देनज़र आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में जश्न मनाया। भाजपा ने 97 सीटें, कांग्रेस ने 7 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती। 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है।

 

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की मतगणना जारी है। आपको बता दे कि दिल्ली में 4 दिसंबर को 50% मतदान हुआ था जिसका परिणाम आज आने वाला है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच लगातार काटे की टक्कर चल रही है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली नगर निगम पर किसका कब्जा होगा।

AAP ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है और 60 पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 55 सीटों पर जीत हासिल की है और 48 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली हैं, 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 जीत दर्ज़ की, 2 पर आगे हैं।

 

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी।

 

आधिकारिक रुझानों में आम आदमी पार्टी(AAP) 66 सीटों पर, भाजपा 47, कांग्रेस 5 सीटों पर, निर्दलीय 1 और अन्य 1 पर आगे चल रहे हैं।

DelhiMCDPolls। आधिकारिक रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) 130 सीटों पर, भाजपा 104, कांग्रेस 11 सीटों पर, और अन्य 5 पर आगे चल रहे हैं।

 

इसे भी पढ़े......

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, PM मोदी ने G20 बैठक समेत कई मुद्दों पर की बात

calender
07 December 2022, 11:23 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो