बैतूल: बोरवेल में गिरा बच्‍चा, 12 फीट ऊपर खींचने के बाद खुल गई रस्‍सी, पथरीली जमीन से बढ़ी सुरंग बनाने में मुश्किल

बैतूल जिले के विकासखंड आठनेर में आने वाले ग्राम मांडवी में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे 8 साल का बच्चा खेत के बंद बोरवेल में गिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का बालक खेत में खेल रहा था, खेल के दौरान वह करीब 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- वाजिद खान (बैतूल, मध्यप्रदेश)

बैतूल, मध्यप्रदेश। बैतूल जिले के विकासखंड आठनेर में आने वाले ग्राम मांडवी में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे 8 साल का बच्चा खेत के बंद बोरवेल में गिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का बालक खेत में खेल रहा था, खेल के दौरान वह करीब 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।

सूचना मिलते ही बैतूल और आठनेर से पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। तीन दिन पहले ही यह बोरवेल खोदा गया था और इस बोरवेल की गहराई करीब 400 फीट है। वहीं कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस ने बताया कि बोरवेल में फंसे तन्मय को रस्सी के सहारे बाहर निकालने का प्रयास किया गया था।

 

उसके हाथ में रस्सी बंध गई और उसे करीब 12 फीट ऊपर तक खींच लिया गया था लेकिन रस्सी खुल गई और वह वहीं पर अटक गया। तन्मय अब करीब 38 फीट गहराई पर अटका हुआ है। इसके बाद से तन्मय के शरीर में हलचल नजर नहीं आई है, तो वहीं दूसरी ओर से भी गड्ढे की खोदाई शुरू की गई है।

तन्मय को भोजन और पानी देना मुश्किल -

बता दें कि बचाव अभियान में लगे अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को बोरवेल में फंसे हुए सात घंटे से अधिक हो चुके हैं, उसके लिए खाना और पानी पहुंचाने में समस्या है, क्योंकि उसके हाथ ऊपर है। पश्चिम दिशा की ओर से बोरवेल के पास करीब 25 फीट तक खुदाई की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद कठोर चट्टान आने से काम धीमा हो गया। जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा पूर्व दिशा की ओर से भी खुदाई कर सुरंग बनाने का काम रात करीब 12 बजे से शुरू कर दिया गया है।

 

पथरीली जमीन से हुई खोदाई में मुश्किल -

जानकारी के अनुसार बोरवेल में गिरे आठ साल के तन्मय को बचाने के लिए करीब 10 घंटे से खोदाई की जा रही है। वहीं बोरवेल के पास तकरीबन 25 फीट गहराई के बाद पथरीली जमीन आ जाने से खुदाई में मुश्किल हो रही है। बता दें कि बुधवार सुबह छह बजे तक करीब 27 फीट तक खुदाई की जा चुकी है।

वहीं कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस ने बताया कि तन्मय 35 से 40 फीट के बीच फंसा हुआ है। तन्मय तक पहुंचने के लिए करीब 40 फीट गहराई तक खुदाई की जाएगी और फिर सुरंग बनाकर उसे निकाला जाएगा। पथरीली जमीन होने की वजह से खुदाई में वक्त लग रहा है।

बोरवेल में लगातार आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से तन्मय पर प्रशासनिक अधिकारी नजर भी रखे हुए हैं। नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्रीमन शुक्ला एवं डीआईजी जगत सिंह राजपूत भी ग्राम मांडवी में मौका स्थल पर पहुंच गए हैं।

खबरें और भी हैं.....

 

बैतूल: बोरवेल में गिरा बच्‍चा, 50 फीट गहराई में फंसा, बचाव कार्य जारी

calender
07 December 2022, 11:01 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो