छत्तीसगढ़: जवान मनीष नेताम का पार्थिव शरीर धमतरी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार

देश के लेह-लद्दाख सीमा पर ड्यूटी कर रहे ग्राम खरेंगा निवासी सेना के जवान मनीष नेताम का पार्थिव शरीर धमतरी पहुंच गया। जहां आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Dheeraj Dwivedi

Manish Netam Martyred in Leh-Ladakh: छत्तीसगढ़। देश के लेह-लद्दाख सीमा पर ड्यूटी कर रहे ग्राम खरेंगा निवासी सेना के जवान मनीष नेताम का पार्थिव शरीर धमतरी पहुंच गया। जहां आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जहां एक तरफ बलिदान मनीष के माता-पिता को अपने इकलौते बेटे के शव के आने का इंतजार था, वहीं दूसरी तरफ अब अपने बेटे को अंतिम बार देखने का इंतजार खत्म हुआ। बता दें कि, 28 दिसंबर की सुबह लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान मनीष नेताम को अचानक सांस में तकलीफ हुई।

अन्य जवानों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की जानकारी स्वजन को मिलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल था। बता दें मनीष नेताम मराठा रेजिमेंट में पदस्थ होकर ड्यूटी कर रहे थे। धमतरी जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत खरेंगा स्थिति है।

यहां के मनीष नेताम पुत्र राजेन्द्र नेताम (24 वर्ष) पिछले तीन सालों से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे थे। वर्तमान में मनीष देश के लेह-लद्दाख सीमा पर ड्यूटी कर रहे थे। मनीष नेताम के बलिदान होने की जानकारी सेना के अधिकारियों के माध्यम से घर में दी गई।

खबरें और भी हैं...

छत्तीसगढ़: सारंगढ़ में अनियंत्रित कार गिरी खदान में, परिवार के चार लोग डूबे, 15 साल की लड़की ने तैरकर बचाई जान

 

  •  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag