छत्‍तीसगढ़: कड़ाके की ठंड लोगों को कर रही परेशान, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

छत्‍तीसगढ़ में उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कड़ाके की ठंड पूरे प्रदेश में पड़ने लगी है। ज्यादातर क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट है।

Dheeraj Dwivedi

छत्‍तीसगढ़ में उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कड़ाके की ठंड पूरे प्रदेश में पड़ने लगी है। ज्यादातर क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट है।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अब न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट के आसार तो नहीं दिख रहे हैं। सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, पेंड्रा रोड, कवर्धा सहित आठ जिलों में शीतलहर चल सकती है। सोमवार सुबह से ही ठंडी हवाओं के चलते रायपुर सहित पूरे प्रदेश भर में ठिठुरन बनी रही। अब सुबह-सुबह और रात के साथ ही दोपहर के वक्त भी लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा सकता है।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन तक मौसम का रुख प्रदेश में ऐसा ही रहेगा। रायपुर का न्यूनतम तापमान सोमवार को 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। बता दें कि दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आ रही है, फिलहाल इन हवाओं की गति अभी कम है। लेकिन हवाओं के चलते ठंडकता में थोड़ी बदलाव आ सकती है। चंद्रा ने कहा कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह कोहरा भी छाया रह सकता है। प्रदेश भर में सोमवार को कबीरधाम सबसे ठंडा रहा।

बता दें कि कबीरधाम में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसके साथ ही अंबिकापुर, बिलासपुर, पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा तो वहीं वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री नीचे है।

खबरें और भी हैं...

 

छत्तीसगढ़: बीजापुर में हथियारबंद नक्सलियों ने यात्री बस रोककर की लूटपाट, ड्राइवर को बनाया बंधक

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag