लखनऊ में टूटा शीतलहर का रिकॉर्ड, कई जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर दिखना शुरू हो गया है। पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाएं प्रदेश में गलन व ठिठूरना बना रही है। शीतलहर ने इस साल लखनऊ के 10 साल की रिकॉर्ड तोड़ दिया है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर दिखना शुरू हो गया है। पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाएं प्रदेश में गलन और ठिठुरन पैदा कर रही हैं। शीतलहर ने इस साल लखनऊ में पिछले 10 साल रिकॉर्ड तोड़ दिया है ,जबकि गोरखपुर में बीते 24 घंटे में 4 ड्रिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दरम्यान ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए हैं। इन दिनों रात में व सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

हड्डियों को कपां देने वाली बर्फीली हवाओं ने दिन का तापमान समान्य से पांच डिग्री नीचे लुढका दिया है। सुबह कोहरा रहा फिर कोहरा छटा तो बर्फीली हवाओं के कारण तापमान का पारा ज्यादा नहीं चढ़ सका। IMD के अनुसार यह इस सीजन का सबसे ज्यादा सर्द दिन रहा। साथ ही पिछले 10 साल में दिसंबर का सबसे कम अधिकतम तापमान भी रहा। ज्यादातर तापमान सोमवार के मुकाबले 4.5 ड्रिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आज से कल तक में थोड़ी सी राहत मिल सकती है। दो तीन दिन तापमान एक से डेढ़ डिग्री तक ऊपर आ जाएगा। इसके बाद साल के अंत तक फिर एक बार नीचे जाएगा। वही आज अगर हम बात करें उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की तो घना कोहरा और शीतलहर जारी है। IMD के अनुसार आज मुरादाबाद में न्यूनतम तामपाम 8 डिग्री है।

खबरें और भी है................

नोएडा एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, इलाके में खौफ पसरा

calender
28 December 2022, 11:46 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो