उत्तराखंड: जाएं तो जाएं कहाँ..? जोशीमठ में ज़मीन धँसना जारी,खाली हो रहे आशियाने

सीएम ने कहा है कि, मैं कुछ दिनों में जोशीमठ का दौरा करूंगा। स्तिथि को संभालने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

उत्तराखंड में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। देवभूमि में प्राकृतिक आपदा एक सामान्य बात हो गई है। लेकिन कई बार ये आपदा स्थानीय जनता के लिए बड़ी आफत बन कर आती है। उत्तराखंड के जोशीमठ में ऐसी ही एक आपदा ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। दरअसल जोशीमठ के मकानों में दरार आ रही है।

ये दरार जोशीठ के सभी मकानों ने अचानक आने लगी। आपको बता दें कि मंगलवार 3 जनवरी को जमीन के अंदर से पानी भी निकलने लगा। इससे स्थानीय जनता बहुत परेशान है। भू-धंसाव अब जोशीमठ के सभी वार्डों को अपनी चपेट में ले रहा है। बता दें कि बुधवार 4 जनवरी को जलस्तर ज्यादा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों को किया गया शिफ्ट

जोशीमठ में आई इस आपदा ने जनता और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मारवाड़ी क्षेत्र में भूमि से लगातार पानी निकल रहा है। जिसके कारण लोगों का वहां रहना मुश्किल हो गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा रही है।

आपको बता दें कि मारवाड़ी में जेपी कंपनी के 50 घरों में दरार आ गई है इसे देखते हुए जेपी कंपनी ने अपने आवासों को खाली करवाया है और लोगों के सुरक्षित जगह भेजा है। वहीं जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने आज बाजार बंद करने का फैसला किया है।

लोगों का कहना है कि आपदा से बचाव में सरकार की लापरवाही सामने आई है इसके लिए स्थानीय लोगों ने गुस्सा दिखाने के लिए मशाल जलूस भी निकाला है।

जोशीमठ जाएंगे सीएम धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। सीएम ने कहा है कि, मैं कुछ दिनों में जोशीमठ का दौरा करूंगा। स्तिथि को संभालने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

आपको बता दें कि सीएम धामी ने जोशीमठ का अध्ययन के लिए विशेषज्ञों की 8 सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम मौजूदा हालात की जानकारी सरकार को देगी जिससे इस समस्या का समाधान जल्दी हो सके।

खबरें और भी हैं..

AAP किसी भी झुग्गी पर नहीं चलने देगी बुलडोजर: आतिशी मार्लेना

calender
06 January 2023, 10:05 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो