Gujarat Exit Poll 2022: भाजपा के लिए अच्छे संकेत, फिर से इतिहास दोहराएंगी भाजपा

गुजरात विधानसभा चुनाव में आज से दोनो चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT मशीन को सील किया

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

गुजरात विधानसभा चुनाव में आज से दोनो चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT मशीन को सील किया। पहले चरण का मतदान 1 दिंसबर को 89 सीटों पर 60 फीसदी मतदान हुआ था वहीं आज यानी सोमवार को 93 सीटों पर दूसरे व अंतिम चरण का मतदान 58.68% हुआ। 

सोमवार को अलग- अलग के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए। इंडिया टुडे ग्रुप एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार भारतीय जानता पार्टी के लिए अच्छे संकेत, भाजपा फिर से सत्ता में दोहराएंगी इतिहास। भाजपा को भारी बहुमत में जीतने की संभावना दिखाई दे रही है।

इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। विधानसभा की 182 सीटों में से भाजपा 129 से 151, कांग्रेस को 16 से 30 और आम आदमी पार्टी को 9 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को दो से छ सीटों मिलने की संभावना है।

खबरे और भी है.........

MCD Exit Poll 2022: सीएम केजरीवाल के लिए अच्छे संकेत, आप को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान

calender
05 December 2022, 08:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो