मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, 32 घायल

घटना मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले से है, जहां बालाघाट से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस की ग्राम शोभापुर के समीप ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर से बस में सवार करीब 32 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश। घटना मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले से है, जहां बालाघाट से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस की ग्राम शोभापुर के समीप ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर से बस में सवार करीब 32 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

घायल यात्रियों को उपचार के लिए नर्मदापुरम, पिपरिया और सोहागपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आसपास के क्षेत्रों की एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर घायल लोगों को पहुंचाया गया। वहीं पिपरिया लाए गए 5 गंभीर घायलों मे से एक यात्री रामसहाय पिता प्रेमलाल कावरे (56 वर्ष) की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाकी के 4 घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

गंभीर घायलों में, गौरव पिता संतराम कावरे ( 19 वर्ष), किशन पिता रामसहाय कावरे (26 वर्ष), फुलवारी पति रामसहाय कावरे (54 वर्ष), राजेश पिता प्रेमलाल कावरे (42 वर्ष) सभी बालाघाट निवासी हैं। घटनास्थल पर एसडीओपी सोहागपुर मदनमोहन समर एवं एसआई वर्षा धाकड़ मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे।

वहीं पुलिस के मुताबिक घटना घने कोहरे के कारण हुई है। यात्रियों ने बताया कि बस चालक काफी तेज रफ्तार से बस चला रहा था और सभी यात्री नींद में थे। अचानक तेज धमाके के साथ सभी यात्री नींद से जागे और बस में चीख पुकार मच गई।

खबरें और भी हैं...

 

मध्य प्रदेश: इंदौर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, प्रवासी भारतीय सम्मेलन का करेंगी समापन

calender
10 January 2023, 04:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो