मध्यप्रदेश: कटनी की मणप्पुरम गोल्ड कंपनी से लूट मामले में नया खुलासा, लूट की साजिश बिहार में रची गई

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में हुई करोड़ों की डकैती के मामले में बिहार का बक्सर निवासी शहबाज मोहम्मद भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। शहबाज के खिलाफ बिहार के थानों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

कटनी, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में हुई करोड़ों की डकैती के मामले में बिहार का बक्सर निवासी शहबाज मोहम्मद भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। शहबाज के खिलाफ बिहार के थानों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में डकैती की वारदात को अंजाम देने से पहले गैंग के सभी सदस्यों ने रेकी के लिए अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बनाए थे।

आपको बता दें कि कुंडम के पास बघराजी, स्लीमनाबाद और कटनी में शास्त्री कालोनी में भी वे कुछ दिन रहे हैं। जिसके भी नाम से यहां पर उन्होंने रहने का ठिकाना लिया, उनकी पहले से फर्जी आईडी तैयार कर रखी थी। अंकुश साहू की आईडी विवेक के नाम से है और अन्य आरोपितों के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

लूट की साजिश बिहार में रची गई -

जानकारी के अनुसार बिहार की राजधानी पटना के आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर से साजिश रचकर बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के कटनी में मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी से 15 किलोग्राम सोना व तीन लाख की नकदी की लूट की साजिश बेउर जेल के तीन सेक्टर के वार्ड संख्या 22 में बंद सुबोध सिंह ने रची थी।

वहीं इसमें हाजीपुर जेल में कैदी की हत्या करने का आरोपित राजाबाबू भी शामिल है। सुबोध और राजाबाबू दोनों एक ही वार्ड में साथ रहते हैं। मध्य प्रदेश की पुलिस को इस साजिश का पता तब चला, जब वारदात में शामिल पटना के शास्त्री नगर के शुभम तिवारी और बक्सर के अंकुश उर्फ विवेक की गिरफ्तारी हुई।

वारदात की जगह व रास्तों पर लेकर गई टीम -

पुलिस की एक टीम मंगलवार को डकैती डालने वाले आरोपितों शुभम व अंकुश को लेकर उनके सभी ठिकानों पर गई। इस दौरान पुलिस द्वारा मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी के साथ ही स्लीमनाबाद, बघराजी और कटनी में वे कहां-कहां रूके थे और किस तरह से घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वे किस रास्ते से भागे थे। इन सभी मार्ग से लेकर आरोपितों को ले जाकर पूरे घटनाक्रम को दोहराया गया।

साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस -

आपको बता दें घटना के बाद पकड़े गए दोनों आरोपितों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं पकड़े गए दोनों युवक मामले में कुछ भी जानकारी न होने की बात कह रहे हैं और फरार आरोपितों के बताए अनुसार काम करने की बात दोहरा लगातार दोहरा रहे हैं।

लेकिन पुलिस उनसे मिल रही छोटी-छोटी बातों को आपस में जोड़कर डकैती की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है। इसके अलावा अभी भी पुलिस की टीमें जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर सहित अन्य जिलों में भी फरार आरोपितों की तलाश में लगी हुई है।

खबरें और भी हैं.....

मध्यप्रदेश: भारत जोड़ो यात्रा का आज 8वां दिन, कल राहुल गांधी ने महाकाल को किया साष्टांग प्रणाम, सभा को किया संबोधित

 

  •  
calender
30 November 2022, 11:22 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो