मध्य प्रदेश: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन, उज्जैन की तरफ बढ़े

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज सातवां दिन है। मंगलवार सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सांवेर से शुरू होकर उज्जैन के लिए आगे बढ़ रही है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मध्य प्रदेश। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज सातवां दिन है। मंगलवार सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सांवेर से शुरू होकर उज्जैन के लिए आगे बढ़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यात्रा पं‍थपिपलई से आगे निकल गई है और निनोरा में यथार्थ फ्यूचरस्टिक एकेडमी में विश्राम के लिए रुकेगी।

 

विश्राम के बाद दोपहर में फिर से आगे बढ़ेगी। यात्रा में जनसमर्थन को देखते हुए इंदौर रोड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यातायात को देवास रोड की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। यात्रा और राहुल गांधी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

 

यात्रा के दौरान टी ब्रेक के लिए राहुल गांधी एक ढाबे पर रुके।

कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के स्वागत के लिए यात्रा मार्ग पर जुटे।

प्रशासन ने भारत जोड़ो यात्रा में जनसमर्थन को देखते हुए इंदौर-उज्जैन रोड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

ख़बरें और भी हैं.....

 

इंदौर: आज भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में छठा दिन, राहुल ने देखा मलखंब, साइकलिंग की

calender
29 November 2022, 10:23 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो