मुंबई: यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में CM योगी बोले, यूपी है देश की सबसे उपजाऊ भूमि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को नए भारत का विकास इंजन और 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ मुंबई की अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत आज यानी गुरूवार 5 जनवरी को बैंकिंग वित्त और उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात की.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुंबई में ग्लोबल इनवेस्टर्स शिखर सम्मेलन में शिरकत की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने तमाम उद्योगपतियों के सामने राज्य के विकास का रोडमैप पेश किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश को भारत के विकास का इंजन बताते हुए यहां की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के अपने लक्ष्य को दोहराया।

उन्होंने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बैंकिंग वित्त और उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात की। उन्होंने बैंकिंग और वित्त क्षेत्र के देश के अधिकारियों और उद्योगपतियों से भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य- यूपी के विकास में भागीदार बनने का आहान किया है। मुंबई के ताज होटल में आयोजित एक कॉन्फ्रेन्स में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। इसलिए मै खुद आपको उत्तर प्रदेश आने का निमंत्रण देने आया हूं।

मुंबई में आयोजित यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में सबसे अच्छी उपजाऊ भूमि उत्तर प्रदेश में है। देश में कुल कृषि भूमि का 11% हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है। देश के कुल खाद्यान्न का 20% उत्पादन उत्तर प्रदेश करता है। साथ ही उन्होने कहा कि दुनिया के 75% ट्रेड, 85% GDP और 90% पेटेंट पर जिन देशों का अधिकार है, उन देशों का भारत को नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हो रहा है, यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है।

इसे भी पढ़े................

मऊ: चोरी की 6 बाइक के साथ दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag