Pravasi Bharteey Sammelan 2023: प्रवासी भारतीय मेहमानों के लिए सजा इंदौर

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए इंदौर सज-धजकर तैयार है। शहर के प्रमुख चौराहों को विशेष तौर पर रोशन किया गया है। आयोजन स्थल के पास के नाले का भी कायाकल्प हो चुका है। उसे पूरी तरह सुखा दिया गया है।

Dheeraj Dwivedi

Pravasi Bharteey Sammelan 2023: प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए इंदौर सज-धजकर तैयार है। शहर के प्रमुख चौराहों को विशेष तौर पर रोशन किया गया है। आयोजन स्थल के पास के नाले का भी कायाकल्प हो चुका है। उसे पूरी तरह सुखा दिया गया है। साथ ही उसके किनारों पर विविध रंग बिखेरे गए हैं।

नालों के पास बने मकानों की दीवारों के पिछले हिस्सों की दीवारों को कैनवास बना दिया है। उन पर खूबसूरत पेटिंग की गई है। इससे सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों के सामने इंदौर न केवल स्वच्छ बल्कि सुंदर भी दिखाई देगा।

इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मलेन -

इंदौर में 8 से 10 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मलेन में आने वाले मेहमानों के लिए शहर पूरी तरह सज गया है।

तिरंगे की रोशनी में राजवाड़ा -

इंदौर शहर के दिल राजवाड़ा पर तिरंगे की रोशनी की गई है। होलकर कालीन महल को देखने के लिए प्रवासी भारतीय यहां आएंगे।

रंग-बिरंगी रोशनी -

इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मलेन के कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके को रंग बिरंगी रोशनी वाली आकृतियों से सजाया गया है।

सड़कों पर मांडने -

प्रवासी भारतीय सम्मलेन स्थल के इलाके में सड़क पर आकर्षक मांडने और परंपरागत पेंटिंग बनाई गई है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी -

प्रवासी भारतीय सम्मलेन के कार्यक्रम स्थल पर 175 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और विदेश में भारत का नाम रोशन करने वालों की तस्वीर लगाई जा रही है।

सड़कों के किनारे डिजाइन -

इंदौर शहर की सड़कों के किनारे बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक डिजाइन बनाई गईं है।

सारी तैयारियां पूरी -

निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि सम्मेलन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दो हजार से ज्यादा होटलों के कमरे मेहमानों के लिए बुक है। इसके अलावा कुछ मेहमान शहरवासियों के घरों में भी रुकेंगे।

खबरें और भी हैं...

 

मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम से लौट रहे ग्वालियर के अपर कलेक्टर की स्कॉर्पियो पलटी, पूरा परिवार घायल

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag