यूपी की पहली रोडवेज बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, पीएम मोदी और सीएम योगी का किया धन्यवाद

प्रियंका यूपी की पहली महिला रोडवेज बस ड्राइवर बन गई हैं। प्रियंका शर्मा यूपी के परिवहन विभाग काम करती हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

कहते हैं संघर्ष, मेहनत और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो आपकी मेहनत एक दिन रंग जरूर लाती है। प्रियंका शर्मा ने इस बात को साबित कर दिया है। आपको बता दें कि प्रियंका यूपी की पहली महिला रोडवेज बस ड्राइवर बन गई हैं। प्रियंका शर्मा यूपी के परिवहन विभाग काम करती हैं।

क्या है प्रियंका शर्मा की कहानी

प्रियंका शर्मा ने अपने बारे में बताया कि उनके पति को शराब पीने की आदत थी। जिसकी के कारण बहुत ही कम उम्र में उनकी मौत हो गई। मेरे दो बच्चे हैं उनको पालने की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। पति की मौत के बाद घर खर्च चलाना और बच्चों को पालना मुश्किल हो गया था। पति की मौत के बाद मैं दिल्ली आकर एक फैक्ट्ररी में नौकरी करने लगी।

यूपी परिवहन निगम ने दिया नौकरी का सुनहरा अवसर

आपको बता दें कि प्रियंका ने ट्रक चलाने का फैसला लिया। जिसके लिए उन्होंने ड्राइविंग स्कूल में दाखिला लिया और सीखी है। जैसे ही उन्हें पता चला कि यूपी परिवहन निगम ने 26 नए बस ड्राइवरों की भर्ती निकाली है। तब प्रियंका ने भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर दिया। इसके बाद प्रियंका का सेलेक्शन हो गया।

सेलेक्शन के बाद प्रियंका ने ट्रेनिंग पूरी की और सितंबर 2022 से वो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में नौकरी कर रही हैं। आपको बता दें कि यूपी परिवहन विभाग में जॉब मिलने के बाद प्रियंका शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है।

खबरें और भी हैं...

जानलेवा ठंड :UP के इन दो जिलों में आठवीं तक के स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी

calender
26 December 2022, 10:59 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो