तुनिषा ने शीजान के लिए दी जान, बेवफाई का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई एक्ट्रेस

प्यार की एक ऐसी कहानी जिसमें बेवफाई का दर्द ने सहे जाने पर लड़की ने अपने प्यार के नाम पर खुद की जान को किया समर्पण। ब्रेकअप धर्म, फिर धोखा तुनिषा के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ था। तुनिषा शर्मा के सुसाइड ने पूरी इडंस्टी को और उनके पूरे घरवालों को हिलाकर रख दिया है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

प्यार की एक ऐसी कहानी जिसमें बेवफाई का दर्द न सहे जाने पर लड़की ने अपने प्यार के नाम पर खुद की जान को किया समर्पण। ब्रेकअप धर्म, फिर धोखा तुनिषा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। तुनिषा शर्मा के सुसाइड ने पूरी इंडस्ट्री और उनके पूरे घरवालों को हिलाकर रख दिया है। कहते है कि प्यार में इंसान क्या कुछ नहीं कर बैठता है। प्यार कहे तो बेवफाई का दर्द कैसे किसी की जान का दुश्मन बन सकता है। बीते 24 दिसंबर को बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक चमकते हुए सितारे ने मेकअप रुम में आत्महत्या कर हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा शीजान खान से प्यार करती थी और वे दोनो रिलेशनशिप में भी रह चुके थे। तुनिषा का शीजान से ब्रेकअप होने का दर्द सहा नहीं गया और उन्होने मेकअप रुम में आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की खबर जब उनकी मां को मिली तो वे शॉक हो गई, उनका रो- रो कर हुआ बुरा हाल था। तुनिषा की मां ने शीजान खान पर उनकी आत्महत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि शीजान शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाब बना रहा था। जिस कारण तुनिषा ड्रिप्रेशन में चली जाती थी और बहुत दिनों तक वे बात नहीं करती थी। साथ ही उन्होने बताया कि वे शीजान से बहुत प्यार करती थी ये बात आप उनके इंस्टाग्राम एकाउंट में भी देख सकते है।

'लव जिहाद'

यह मामला यू ही नहीं रुकता है इस मामलें में एक अलग एंगल बन रहा है जिसमें एक हिंदू लड़की को एक मुस्लिम लड़ने ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसकी हत्या कर दी हो। लेकिन ऐसा नहीं माना जा रहा है क्योकि पुलिस ने लव जिहाद के एगंल को नकार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि करीब 15 से 20 दिनों के बीच में इन दोनों का ब्रेकअप हुआ था। इन दोनो के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को मीरा रोड इलाके में किया जाएगा, उनके रिश्तेदार पवन शर्मा ने बताया।

पोस्टमार्टम में खुलासा

मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ था उसमें सबसे बड़ी बात सामने आई है कि एक्ट्रेस की मेडिकल जांच में प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं हुई। साथ ही तुनिषा के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। तुनिषा शर्मा की मृत्यु फांसी पर लटकने से हुई है। इसलिए मर्डर की रिपोर्ट खारिज हो चुकी है।

क्या कहा पवन शर्मा ने?

तुनिशा शर्मा के चाचा पवन शर्मा ने बताया कि 'तुनिशा और शीजान अपने शो की शुरुआत से ही एक-दूसरे के करीब थे। करीब 10 दिन पहले तुनिषा को एंजाइटी अटैक आया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उसकी मां और मैं उससे मिलने गए, तो उसने हमें बताया कि उसके साथ अन्याय हुआ है और उसे धोखा दिया गया है। उन्होने कहा कि हमें लगा कि उनके बीच कुछ गड़बड़ है। उसकी मां ने उससे पूछा कि अगर रिश्ता नहीं रखना था तो करीब आने की क्या जरूरत थी? हम चाहते हैं कि अपराधी कोई भी हो, उसे सजा मिले। उसका अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को इंग्लैंड से उसकी मौसी के आने के बाद किया जाएगा।

खबरे और भी है.........

एक्ट्रेस तुनिशा के चाचा ने कहा- अपराधी कोई भी हो, उसे सजा मिले

calender
26 December 2022, 07:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो